काशीपुर! संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयन्ती महुआखेड़ा गंज में धूमधाम से मनाई कार्यक्रम मे बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। जन शक्ति विकास सगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव डॉ.अंबेडकर को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। उनको उसी तरह से सम्मानित किया जाना चाहिए जैसे मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला को सम्मानित किया गया।
उन्होंने दलितों और शोषितों के लिए कार्य किये बाबा ने सभी को सम्मान की राह दिखाई, विकास के लिए शिक्षा का मंत्र दिया
दलित वर्ग के आदमी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भी कहा, क्योंकि अगर हमारे देश का प्रधानमंत्री दलित बनाया जायेगा तो इसके जरिये से एक बहुत ही अच्छा संदेश हमारे देश से जायेगा.कार्यक्रम में जन शक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान नगर पालिका परिषद महुआ खेडा गंज चेयरमैन अरविन्द राणा पूर्व चेयरमैन अब्दुल हसन काँग्रेस प्रदेश महासचिव आंनद रावत युवा कॉग्रेस विधान सभा अध्यक्ष परवेज आलम सलीम अंसारी मोहम्मद रिजवान जगतार बाजवा वसीम रेशम यादव अफसर अली भाजपा नेता विजय पाल आदि लोग मौजूद थे